क्रिसमस की तैयारी कैसे करें, जानें कुछ बातें !
तो आज मैं आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आया हूँ जिससे आप क्रिसमस को एक अलग तरीके से यादगार बना सकते हैं।
![]() |
क्रिसमस की तैयारी कैसे करें, जानें कुछ बातें ! |
1. चाहने वालों को उपहार दें।
कहा जाता है की लेने से ज्यादा देना बेहतर होता है। अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों को जिनके साथ आप क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं। आप उनके बारे में तोड़ी सी प्लानिंग कीजिए। इस क्रिसमस आप अपने चाहने वालों को कोई एक तोहफा दीजिये। और उस तोहफे के साथ एक पत्र में आप अपने विचार लिखिए। उस पत्र में आप उनके बारे में क्या सोचते है, और वो सारी बाते लिखिए जो आप उनको बताना चाहते हैं। पर यहाँ सबसे जरूरी यह है की आप सही व्यक्तियों के लिए सही उपहार चुनिए।
आप ये समझने की कोशिश कीजिए की जिस व्यक्ति को आप उपहार दे रहें हैं उसे क्या पसंद है। उनके पसंद को ध्यान में रखते हुए ही उपहार दीजिए। अपने चाहने वालों को उपहार देना और उन्हें अपनी खुशियों में सामिल करना क्रिसमस माने का एक शानदार तरीका हैं।
⦁ किसी के लिए सही उपहार ढूंढना मुश्किल हो सकता है इसके लिए आप ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं, यह फिर आप रिश्तों के आधार पर उपहार चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए, यदि व्यक्ति कॉलेज से मित्र है, तो आप उन्हें अपनी बजट के अनुसार एक sweatshirt दे सकते हैं।
2. एक अच्छे गानों की लिस्ट बनायें।
कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस तरह के गाने सुनते हैं, बस ध्यान रहे की जो गाने आप चुने वो सारे क्रिसमस गाने हों जो आपके संगीत स्वाद के लिए बिल्कुल सही हैं।
3. अच्छे से अपने घर, ऑफिस को सजाएँ।
क्रिसमस के मौके पर आप अपने घरों को सजाएँ, बाजार में बहुत सारे सजावट के सामान आपको मिल जायेंगे। आप जितना अच्छा हो सके उतना अच्छा अपने घरों को सजाएँ।
4. दोस्तों के साथ फिल्म देखें ।
क्रिसमस के टाइम आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म देखने जा सकते हैं, यह फिर आप अपने घर पर टीवी पे कोई क्रिसमस की मूवीज देख सकते हैं। आप नई रिलीज फिल्में भी देख सकते हैं क्योंकि क्रिसमस में साल की सबसे बड़ी और सबसे अच्छी फिल्म ओपनिंग होती है।
5. एक जिंजरब्रेड घर बनाएँ।
आप एक जिंजरब्रेड हाउस बनाने की किट भी चुन सकते हैं। ये किट काफी आम हैं, और किराने की दुकानों के साथ डिपार्टमेंट स्टोर्स में भी मिल सकते हैं। एक किट ख़रीदना पूरे मामले को अधिक आसान और सरल बना सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं सामग्री बनाते हैं तो उससे अधिक महंगा हो सकता है।
6. कहीं घूमने जाओ।
आप चाहें तो अपने दोस्तों के साथ यह फिर अकेले कहीं यात्रा करके क्रिसमस मन सकते हैं।
0 Comments
please comment if you like the post.