भारत करने जा रहा है चाँद पर अपना दूसरा मिशन, अगले साल जनवरी में इसे लांच किया जायेगा. इससे पहले चंद्रयान-2 को अक्टूबर के पहले सप्ताह में भेजा जाना था, लेकिन फिर उसे दिसंबर, 2018 तक टाल दिया गया. अब इसरो ने बताया है कि मार्च 2019 से पहले 19 स्पेस मिशन लांच किए जाएंगे.
भारत पहला देश होगा जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब (72 डिग्री दक्षिण) लैंडर उतारेगा. इसका कारण यह है की चंद्रमा के इस हिस्से पर ज्यादा तेज सूरज की रौशनी नहीं पड़ती है. जिससे वहां और अधिक पानी खोजने की ज्यादा संभावना है. साथ वहां दिन ज्यादा समय के लिए रहता है जिससे प्रयोग करने में आसानी होगी.
दोस्तों इससे पहले भी चंद्रयान-1 चाँद पर भेजा गया था. यह भारत की दूसरी चांद यात्रा है. भारत के मून रोवर की पहली तस्वीर इसरो के 800 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट चंद्रयान- 2 मिशन का हिस्सा ही है. माना जाता है कि चंद्रयान-2 मिशन के जरिए भारत दक्षिण ध्रुव के करीब सॉफ्ट लैंडिंग कर, छह पहियों वाले रोवर को स्थापित करने की तैयारी में है, ताकि चांद की सतह से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें. अपने इस मून मिशन के लिए भारत अपने सबसे भारी रॉकेट बाहुबली का इस्तेमाल कर रहा है. इस चंद्रयान-2 यान का वजन 3,290 किलो है
यह चंद्रमा के चारों ओर चक्कर काटेगा और वहां की जानकारी जुटा के धरती पर भेजेगा. यान के पेलोड चांद की सतह से वैज्ञानिक सूचनाएं और नमूने एकत्र करेंगे. यह पेलोड चांद के खनिज, तत्वों की संरचना, चांद के वातावरण और वाटर वर्फ का भी अध्ययन करेगा. इसरो ने अपना पहला चंद्र अभियान चंद्रयान-1 वर्ष 2008 में लांच किया था. चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर पहुंचने में 40 दिन का समय लगेगा. पृथ्वी के उपग्रह पर खनिजों, पानी और हाइड्रॉक्सिल के निशान ढूंढ़ना, लैंडिंग के स्थान की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें लेना, चट्टानों के घटक तत्त्वों की चंद्रमा पर मौजूदगी का पता लगाना और चंद्रमा की सतह की त्रिआयामी तस्वीरें लेना भी मिशन का उद्देश्य होगा.
India will become the fourth country to reach the moon
चाँद तक पहुचने वाला चौथा देश बनेगा भारत.
आप को यह जान के बहुत खुशी होगी की अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चौथा स्थान हासिल करेगा. अब चांद तक पहुंचने की रेस में दो एशियाई देश भारत और इजरायल हैं. ऐसे में यह देखना होगा कि भारत और इजरायल में से कौन सा देश चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनेगा.
जानकारी आपको कैसी लगी? कमेंट में बताएं.
धन्यवाद !
0 Comments
please comment if you like the post.